फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मीडिया कवरेज को देखकर निराश हुई ये अभिनेत्री, कहा- 'हम जो कर रहे हैं...'

Mon, 07 Sep 2020 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल जुड़ जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मामले की जांच कर रहा है। अब तक कई लोगों को एनसीबी ने हिरासत में भी लिया है। वहीं रविवार से एनसीबी की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने रिया के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर अपना दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : instagram: tiscaofficial
सुशांत सिंह राजपूत की मौत में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। ऐसे में मीडिया और सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने इन खबरों पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल पर कहा कि वह रिया की फैन नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की मीडिया कवरेज देखकर काफी दुख होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : instagram: tiscaofficial
टिस्का चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं रिया चक्रवर्ती की फैन नहीं हूं। यहां तक की सुशांत सिंह राजपूत के केस से पहले मैं उन्हें जानती भी नहीं थी। हम जो कर रहे हैं वह मध्यकालीन है और बहुत गलत है। अगर थोड़ा भी मुमकिन हुआ कि रिया निर्दोष हुईं, सोचा अगर ऐसा हुआ तो, हम अपने ही विवेक के नरक में जलेंगे, अगर हमारे पास है तो।' अपने पोस्ट में टिस्का ने आगे लिखा, 'यह देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है कि हमने संयम खो दिया है।'
 

4 of 5
टिस्का चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर टिस्का चोपड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं केवल टिस्का चोपड़ा ही नहीं अब तक बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे मीडिया ट्रायल की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई सितारे रिया का समर्थन भी कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि इस मामले में फैसला आने से पहले किसी के बारे में गलत राय न बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
आपको बता दें कि सोमवार को भी रिया चक्रवर्ती से एनसीबी की पूछताछ जारी रही। रविवार को भी उनसे एजेंसी ने पूछताछ की थी। इस दौरान अभिनेत्री ने कई अहम बातों को कबूल किया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एनसीबी के अलावा सीबीआई और ईडी भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें: Malaika Arora Corona News: कोरोना वायरस से जंग लड़ रही हैं मलाइका अरोड़ा, बताया कैसे रख रही हैं अपना ख्याल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें