शर्लिन चोपड़ा
- फोटो : instagram: sherlynchopra
अपने बोल्ड और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहने वालीं शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित कई फिल्मी सितारों पर बात की। शर्लिन चोपड़ा ने इस दौरान कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की पत्नियां भी ड्रग्स पार्टी में शामिल होती हैं। वह व्हाइट पाउडर यानी कोकीन का सेवन करती हैं।