फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स केस में नाम आने के बीच रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल हुई सारा अली खान और रकुल प्रीत की तस्वीरें

Mon, 14 Sep 2020 09:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : twitter: @ChillzzYuna
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग का लेन-देन करने और सेवन करने पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल में हैं। उन्हें हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से पूछताछ के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियों का भी नाम लिया है। जिसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम भी शामिल है। अब रिया चक्रवर्ती की इन तीनों के साथ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती, सिमोन खंबाटा - फोटो : twitter: @ChillzzYuna
गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान कहा था कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियां ड्रग्स लिया करते थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी के सहायक निदेशक के.पी.एस मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि उनकी लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान - फोटो : twitter: @ChillzzYuna
इन सभी की तस्वीरों को Follow This Hashtag नाम के ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। सोशल मीडिया पर अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं आपको बता दें कि ड्रग्स के लेन-देन को लेकर सहायक निदेशक के.पी.एस मल्होत्रा से सवाल किया गया कि क्या रिया ने पूछताछ के दौरान सारा अली खान, रकुल प्रीत और सिमोन सहित किसी बॉलीवुड हस्ती का नाम लिया? 
 

4 of 5
सारा अली खान, रिया चक्रवर्ती, रकुल प्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, rhea_chakraborty, rakulpreet
इस बात को के.पी.एस मल्होत्रा सिरे से खारिज करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती ने ऐसा कोई नाम नहीं लिया और न ही यह नाम उनकी लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा के.पी.एस मल्होत्रा ने कहा, गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह आनंद, ड्वेन फर्नाडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty
सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को मुंबई में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स की सप्लाई और ड्रग्स के सेवन को लेकर गिरफ्तार किया गया है। वो 14 दिनों तक जेल में रहेंगी। इस वक्त उन्हें मुंबई की भायखला जेल में रखा गया है।

पढ़ें: भूमि ने बताया अपने सरनेम 'पेडनेकर' का इतिहास, किए 400 साल पुराने मंदिर में दर्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें