रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी से कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं। उनके सब्र को तोड़ने के लिए इस पर एनसीबी ने उनसे कहा, 'लेकिन मैम अब अभिनय के लिए आपके पास समय नहीं रहा, तो अब आप कैसे अच्छी अभिनेत्री हैं ?' इस सवाल पर रिया चक्रवर्ती का सब्र टूट गया और उन्होंने एजेंसी के सामने खुद के ड्रग्स का सेवन करने की बात को कबूल कर लिया।