फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस: अंकिता लोखंडे और शेखर सुमन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री

Sun, 20 Sep 2020 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : instagram/suchitrapublic
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शेखर सुमन और अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दिवंगत अभिनेता को न्याय दिलाने के लिए शेखर सुमन और अंकिता सबसे आगे रहने वालों में से हैं। अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस वजह से दोनों कलाकारों की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : twitter@anky1912
अंकिता के बारे में सुचित्रा लिखती हैं कि 'भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे अंकिता लोखंडे। इतनी मुश्किलों के बावजूद तुम सच के साथ खड़ी हो।'
विज्ञापन

3 of 5
शेखर सुमन - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने शेखर सुमन को एक बेहतरीन इंसान और अभिनेता बताया। साथ ही उन्होंने शेखर सुमन के हिम्मत की तारीफ की।

4 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia
इससे पहले सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा उठा था तो सुचित्रा ने नेहा धूपिया पर निशाना साधा था। सुचित्रा ने सवाल उठाए कि नेहा धूपिया को किस वजह से लगातार शोज मिल रहे हैं। सिवाय इसके कि वो करण जौहर की अच्छी दोस्त हैं और मिस इंडिया रह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने नेहा धूपिया पर चमचागिरी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia
सुचित्रा के इन आरोपों पर नेहा धूपिया ने लिखा, 'डियर मैम, कई सालों की दोस्ती को खत्म करने वाला शायद ये सबसे वाहियात और सबसे अपमानजनक ट्वीट मैंने पढ़ा है। आपको इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। आपको जितना पता है आप बस उतना ही बोल रही हैं। मुझे खुद अपने दम पर आगे बढ़ने पर गर्व है। मैं एक गौरवान्वित, पत्नी, बेटी और मां हूं। और मैं बहुत सम्मान करती हूं उन महिलाओं का जो इस बात को समझ सकती हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें