सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने सुशांत के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ की है। AIIMS के डॉक्टरों को सुशांत की आत्महत्या पर शक है। एम्स के डॉक्टरों ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से कई सारे सवाल किए हैं। दरअसल सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों से सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकल राय मांगी थी।