फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput: सुशांत की मौत के रहस्य से अनजान बहन श्वेता ने मानी हार? बोलीं- मैं अपना धैर्य खो रही हूं

Fri, 14 Jun 2024 11:44 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार और यहां तक की उनके प्रशंसक भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। सुशांत ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल इस कदर जीता, कि जब वह इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "भाई, आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं, और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ। आपकी मृत्यु एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अधिकारियों से अनगिनत बार गुहार लगा चुकी हूं।"
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @sushantsinghrajput
श्वेता ने आगे लिखा, "मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मन कर रहा है, लेकिन आज, आखिरी बार, मैं हर उस व्यक्ति से पूछना चाहती हूं, जो इस मामले में मदद कर सकता है। अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें। क्या हम यह जानने के लायक नहीं हैं कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ?"

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता ने सुशांत की मौत को राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? यह इतना सीधा क्यों नहीं हो सकता कि यह बताया जाए कि उस दिन क्या पाया गया और माना जाता है कि क्या हुआ था? कृपया, मैं अनुरोध और विनती कर रही हूं। हमें एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में मदद करें। हमें वह क्लोजर दीजिए, जिसके हम हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता की इस वीडियो पर अभिनेता के फैंस ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान के घर के बाहर गोलिया चलीं। अभी तक पुलिस एक्शन ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ सुशांत सर की जान चली गई तो भी किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो देखने लायक बहुत अच्छा है। साथ ही यह सभी खूबसूरत बहनों के लिए एक खूबसूरत याद है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मैं प्रार्थना करती हूं कि अपराधी जल्द ही पकड़ा जाए।'

Chandu Champion: अनन्या पांडे ने की 'चंदू चैंपियन' की समीक्षा , सोशल मीडिया पर कार्तिक के लिए कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें