फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले 45 मिनट तक दिशा सालियान ने दोस्त से की थी बात, इस बारे में हुई थी चर्चा

Fri, 07 Aug 2020 04:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान - फोटो : Social Media
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब अभिनेता और मैनेजर की मौत को एक- दूसरे से जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कुछ फिल्मी सितारे और राजनेताओं का मानना है कि इन दोनों की मौत का एक-दूसरे से संबंध है। इस बीच दिशा सालियान की कॉल डिटेल्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस दिशा सालियान की मौत की जांच कर रही है। पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल निकलवाई है। जिसके बाद पता चला है कि दिशा सालियान ने मरने से ठीक पहले अपने एक दोस्त से करीब 45 मिनट फोन पर बात की थी। दिशा सालियान ने अपने दोस्त के साथ यह बातचीत बिल्कुल प्रोफेशनल चीजों को लेकर की थी। हालांकि पुलिस उनकी मौत के बारे में और जांच करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा सालियान की मौत आठ जून को मुंबई की एक बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई थी। उनकी मौत के एक हफ्ते बाद की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित किराए के घर में मिला था। जिसके बाद से बॉलीवुड की कई हस्तियां और राजनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दिशा सालियान की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दिशा के पिता ने सुशांत के मामले में बेटी का नाम आने पर आपत्ति जताई है।

4 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिशा सालियान के पिता ने मुंबई पुलिस से शिकायत भी की थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी दिशा को बदनाम करने की साजिश हो रही है। अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि दिशा किसी तरह की पार्टी में शामिल नहीं हुई थीं और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दिशा सालियान के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ लोग उनकी बेटी के बारे में गलत बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि भाजपा के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। उन्होंने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि दिशा के जननांगों पर चोट के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत सिर में चोट लगने और कुछ अप्राकृतिक चोटों के कारण हुई है। 

पढ़ें: पहली बार कैमरे पर इस अंदाज में दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, एकता कपूर ने साझा किया दिवंगत अभिनेता का खास वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें