सूरज पे मंगल भारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों ही माध्यमों में रिलीज होने के बीच फंसी हुई थी। 'सूरज पे मंगल भारी' के कलाकार लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए थे लेकिन निर्माताओं के दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। लेकिन, अब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही देखेंगे। इसके लिए उन्होंने दिन रविवार और तारीख 15 नवंबर की मुकर्रर की है।