अर्जुन रामपाल
- फोटो : फाइल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर छापेमारी की। अब एनसीबी के अधिकारियों ने अभिनेता को पूछताछ के लिए समन भेजा है। अभिनेता को 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए गए हैं।
Arjun Rampal: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल को भेजा समन, छापेमारी के बाद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त