फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद अंधविश्वासी हैं ये बॉलीवुड सितारे, कोई पहनता है अंगूठियां तो कोई ब्रेसलेट

Tue, 27 Oct 2020 08:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, एकता कपूर - फोटो : फाइल फोटो
जो लोग जिंदगी में किसी चीज से डरते हैं वो उस डर से बचने के लिए कई बार अंधविश्वास का सहारा लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके जीवन की नकारात्मकता खत्म हो जाएगी। वैसे ये डर सिर्फ आम लोगों को ही नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड सितारों के मन में भी कोई न कोई डर होता ही है तभी तो वो भी कई तरह के अंधविश्वास का सहारा लेते दिखते हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में जो अपनी जिंदगी और अपने काम को बनाने के लिए अंधविश्वास का सहारा लेते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter: @srbachchan
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की। अमिताभ कारों को बुरी नजर से बचाने के लिए हमेशा कार के नंबर में 2 नंबर जरूर जोड़ते हैं। उनकी हर कार पर 2 नंबर जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान भी अंधविश्वास पर काफी भरोसा करते हैं। दरअसल, उनके हाथ में एक ब्रेसलेट है जो उनके पिताजी सलीम ने उन्हें दिया है। सलमान शूटिंग के दौरान भी इस ब्रेसलेट को नहीं उतारते। क्योंकि वह इसे खुद के लिए लकी मानते हैं।

4 of 6
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री एक दशक से भी ज्यादा पूरा कर लिया है। अपने अभिनय के अलावा कटरीना ने हर चीज में तारीफें बटोरी हैं। ‘नमस्ते लंदन’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान कटरीना अजमेर शरीफ की दरगाह गई थीं, जहां उनके कपड़ों पर बड़ा बवाल हुआ था पर फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। तब से कटरीना अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह जाकर दुआ मांगकर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एकता कपूर - फोटो : फाइल फोटो
एकता कपूर
एकता कपूर अपने काम से जुड़े हर मामले में ज्योतिष की राय जरूर लेती हैं फिर चाहे वो शूटिंग की तारीख, शूटिंग की जगह या उनकी अंगुली की अंगूठी ही क्यों ना हो। एकता कपूर के हाथों की सभी अंगुलियों में अंगूठियां हमेशा रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका पादुकोण
फिल्म पद्मावती की रिलीज से पहले भी दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। दरअसल, दीपिका बप्पा को बहुत मानती हैं, इसलिए अपनी हर फिल्म की रिलीज से पहले वो सिद्धिविनायक जरूर जाती हैं।

पढ़ें: शादी के बाद नेहा और रोहनप्रीत ने खेला अंगूठी ढूंढने वाला खेल, ऐसे की नए जोड़े ने मस्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें