सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह
- फोटो : file photo
अब मंगलवार को रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकार्ट में याचिका दायर करते हुए सुशांत की दोनों बहनों की प्राथमिकी रद्द करने वाली याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा है कि उन पर गंभीर आरोप हैं और इस मामले की जांच किसकी एजेंसी द्वारा होनी बहुत जरूरी है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में कहा है कि प्रियंका और मीतू सिंह ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लघंन किया है। उन्होंने कहा, 'उक्त पर्चे की दवाइयों के पांच दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई, जिसमें उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. तरुण कुमार के इशारे पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से दवाइयां दी गई थीं। इसलिए इसकी पूरी जांच होनी बहुत जरूरी है।'