फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-सलमान से भी ज्यादा पॉपुलर है ये सुपरस्टार, कभी खाने को तरसते थे ऐसे बनाई खुद की पहचान

Thu, 21 Mar 2019 07:39 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
alom
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक ऐसा हीरो छाया रहता है जिसकी लोकप्रियता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे दिगग्जों से भी ज्यादा है। ये हीरो इन दिग्गजों की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करता। ना ही उनकी तरह हैंडसम है और ना ही विदेशों में हीरोइन के साथ रोमांस करता है । फिर भी ये हीरो इतना पॉपुलर है कि इनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोग लाइन लगाते हैं ।
विज्ञापन

2 of 10
alom
ये हीरो बंग्लादेश में काफी मशहूर है और वहां का सुपरस्टार है । अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये हीरो है कौन? ये हैं अशरफ्फुल अलोम सईद । इन्हें अलोम बोगरा के नाम से भी जाना जाता है । अलोम ने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। अलोम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं । उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
alom
बंग्लादेश में लोग अलोम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बंग्लादेश में अलोम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है। आपको अलोम की इस पॉपुलैरिटी पर अचरज हो रहा होगा क्योंकि बाकी कलाकारों की तरह अलोम ना तो खूबसूरत हैं और ना ही उनके सिक्स पैक ऐब्स हैं। 

4 of 10
alom
इसके बावजूद उनमें ऐसा हुनर है कि लोग उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं। उनकी साल भर की कमाई 2 करोड़ रुपए है जो बांग्लादेश के किसी भी हीरो से कहीं ज्यादा है। अगर यूं कहा जाए कि उनके गाने सिर्फ उनके नाम पर चल जाते हैं तो ये गलत नहीं होगा। हर गाने में अलोम के साथ आप एक खूबसूरत हीरोइन को देख सकते हैं । 
विज्ञापन

5 of 10
alom
बांग्लादेश में इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बड़े-बड़े क्रिकेटर्स इनके साथ फोटो खिंचवा चुके हैं। लेकिन इनकी जिंदगी की राह इतनी आसान नहीं थी। एक ऐसा भी वक्त था जब उनके पास रहने को छत और पेट भरने को खाना तक नहीं था। अलोम के पिता चनाचूर बेचते थे। जब वह दस साल के थे तभी पिता ने दूसरी शादी कर ली और अलोम और उनकी मां को घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन

6 of 10
alom
अपनी मां और अपना घर चलाने के लिए अलोम ने अपने पिता कि तरह चनाचूर बेचना शुरू कर दिया। चनाचूर बेचने के कारण वो अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाए। दिनभर चनाचूर बेचने के बाद अलोम शाम के वक्त एक वीडियो की दुकान पर आ कर बैठते थे। यहीं से उन्हें फिल्मों और मॉडलिंग करने का शौक चढ़ा। अलोम ने कुछ ही समय बाद वो दुकान खरीद ली। 
विज्ञापन

7 of 10
hero alom - फोटो : YouTube
दिन में वह चनाचूर बेचते थे और रात को दुकान संभालते थे। अलोम की जिंदगी में बदलाव तब आया जब उनकी दुकान पर आने वाले एक शख्स ने उन्हें गोद ले लिया। अब्दुर रज्जाक नाम का यह शख्स ही था जिसने अलोम को केबल-टीवी का बिजनेस सेट कराने में मदद की। अलोम का केबल-टीवी का बिजनेस चल पड़ा लेकिन एक्टर बनने की उनकी ख्वाहिश अभी भी अधुरी थी।

8 of 10
हीरो अलोम
2008 में अलोम ने अपनी पहली म्यूजिक वीडियो प्रोड्यूस की और उसे अपने केबल-टीवी पर रिलीज किया। लोगों ने उनके वीडियो को काफी पसंद किया। अलोम बताते हैं कि पहले लड़कियां उनके साथ काम करने से कतराती थीं। एक्टर जैसे गुड लुक्स ना होने की वजह से कोई भी उनके साथ काम करने को राजी नहीं होता था।

9 of 10
हीरो अलोम
यूट्यूब पर हिट होने के बाद उन्हें फिल्मों और सीरियल के भी ऑफर आ रहे हैं। वह बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान मुश्फिकर रहीम के साथ काम करना चाहते हैं और इस सिलसिले में उनसे मुलाकात भी कर चुके हैं। आप इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जब बाकी खिलाड़ियों को उनके आने का पता चला तो वे खुद अलोम से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
हीरो अलोम
कहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में वही चल सकता है जिसके पास अच्छी बॉडी और गुड लुक्स हों। लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए अलोम ना ही एक सफल अभिनेता बने बल्कि एक मिसाल भी पेश की। अलोम उन सभी लोगों के लिए आदर्श हैं जो फिल्मों में काम तो करना चाहते हैं लेकिन कोशिश करने से कतराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें