फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सनी लियोनी करेंगी डिप्रेशन से निपटने में मदद, मोबाइल पर शुरू किया ये खास शो

Sun, 05 Apr 2020 03:03 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस लोगों को जितना शारीरिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है, उससे कहीं ज्यादा यह लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। जो लोग इस वायरस से पीड़ित नहीं हैं, वे भी इस महामारी के भय से दहशत में हैं। लगातार घरों में रह रहे लोगों के अंदर नकारात्मकता ने घर कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
sunny leone - फोटो : amar ujala
ऐसे लोगों के अंदर सकारात्मक भाव पैदा करने के उद्देश्य से और उनकी नीरस हो चुकी दिनचर्या को उमंगों से भरने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक चैट शो शुरू किया है। 'लॉक्ड अप विद सनी' के नाम से शुरू हुए इस चैट शो में सनी लियोनी भारत की कुछ नामचीन हस्तियों के साथ मूड हल्का करने वाली बातचीत करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
गुरुवार से शुरू हुए इस चैट शो में सनी के मेहमान फोटोग्राफर डब्बू रतनानी और यूट्यूब सेंसेशन अनीशा दीक्षित रह चुकी हैं। इसके अलावा अभिनेता अरबाज खान की प्रेमिका जॉर्जिया एंड्रियानी भी सनी से ऑनलाइन जुड़ चुकी हैं। रविवार को उनके इस शो पर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से प्रसिद्धि पा चुकीं अभिनेत्री मंदना करीमी ने दर्शकों से संवाद किया।  

4 of 5
sunny leone - फोटो : फाइल फोटो
अपने शो के बारे में बात करते हुए सनी लियोनी कहती हैं, 'यह विचार मेरे दिमाग में सिर्फ मजे करने के लिए आया था। मैं इंस्टाग्राम से प्रशंसकों का मनोरंजन करना चाहती थी। यह सब सिर्फ हल्की-फुल्की बातचीत करने पर ही आधारित है। इससे मैं अपने मेहमान की कुछ जानकारियां लोगों के बीच साझा करती हूं।'  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Social Media
यह चैट शो उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दोपहर ढाई बजे प्रसारित किया जाता है। सनी की पहली मेहमान अनीशा दीक्षित उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं, वही डब्बू रतनानी अपने लगभग हर साल के कैलेंडर में सनी लियोनी की तस्वीरें जरूर शामिल करते हैं। इस साल भी उन्होंने सनी की कुछ तस्वीरों को अपने कैलेंडर का हिस्सा बनाया था, जिन्हें सनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडियाअकाउंट पर साझा किया था। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद सनी भी अपने परिवार के साथ घर में ही समय बिता रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें