बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 37वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम उससे जुड़े और उनकी ओर के किए गए बड़े खुलासे के बारे में बता रहे हैं। सनी अक्सर अपने इंटरव्यू में निजी जिंदगी से जुड़े अहम खुलासे करती रहती हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी का एक किस्सा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सनी 'आकांक्षा अगेन्स्ट हैरासमेंट' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। यह एनजीओ साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। इसी के एक इवेंट में शामिल होने के दौरान सनी ने बताया, 'एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वह मेरे घर आकर नुकसान पहुंचाएगा। उस समय सनी के पति डेनियल भी देश से बाहर थे।'
विज्ञापन
3 of 4
सनी ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर फैन भी हैं तो हेटर भी। धमकी देने के बाद वह शख्स मेरे घर के बाहर आ गया और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मुझे बहुत डर लग रहा था। मैं घर पर अकेली थी। मैं हाथ में चाकू लिए दरवाजे के पास खड़ी रही। इस घटना ने मुझे बुरी तरह डरा दिया था।'
सनी बताती हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने वह घर बदल दिया। सनी का कहना है कि लोग थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह की हरकत कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक है। हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना जरूरी है। कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं। सनी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उनके साथ हैं। वो अब मजबूत बन गई हैं। हमें ऐसे मामलों में दूसरों की मदद करनी चाहिए।