alia bhatt raazi
आलिया भट्ट की 'राजी' दो दिनों में 18.83 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 'राजी' फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को 7.53 करोड़ और शनिवार को 11.30 करोड़ रहा। यानी कुल मिलाकर यह फिल्म 18.83 करोड़ कमाने में कामयाब रही। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।