बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और प्रीति जिंटा फिल्म 'लाहौर 1947' में लंबे समय बाद साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के लिए सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान पहली बार हाथ मिला रहे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। वहीं इस बीच एक और रोमांचक खबर सामने आई है। कथित तौर पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने भी फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए ऑडिशन दिया है।