सनी देओल अपने ढाई किलों के हाथ के साथ-साथ बॉलीवुड में अपने गुस्से के लिए भी काफी मशहूर हैं। कहा जाता है कि अगर उन्हें गुस्सा आ जाए तो वो किसी की बात नहीं सुनते।सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अब तक गदर, घायल, त्रिदेव सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सनी को फिल्म जगत में एक एक्शन अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। सनी ने अपनी फिल्म 'गदर' में तो पड़ोसी मुल्क का हैंडपंप ही उखाड़ दिया था। उनके साथ इस फिल्म में अमीषा पटेल ने काम किया था। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन इस फिल्म के लिए अवॉर्ड लेने एक फंक्शन में पहुंचे सनी देओल ने कुछ ऐसा किया था जिसने सभी को हैरान कर दिया था।
बाथरूम में छोड़ दिया था सनी ने अवॉर्ड
दरअसल सनी देओल को फिल्म 'गदर' के लिए बेस्ट क्रिटिक्स एक्टर चॉइस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन सनी को ये अवॉर्ड पसंद नहीं आया था और वो अवॉर्ड को बाथरूम में छोड़कर ही चले गए थे। वैसे सनी देओल सहित बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो अवॉर्ड्स मिलने में बिलकुल भी यकीन नहीं रखते और न ही वो किसी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनते हैं। सनी देओल की तरह उनके पिता धर्मेंद्र को भी अवॉर्ड्स पसंद नहीं। इन दोनों ने ही फिल्म जगत में दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स को लेकर कई बातें कही हैं और अवॉर्ड दिए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया है। चलिए जानते हैं कि बाथरूम में अवॉर्ड छोड़ने की सनी की क्या वजह थी।