फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: खुद का हौसला बढ़ाती नजर आईं रिया चक्रवर्ती, तस्वीर साझा कर लिखा-कभी हार मत मानो

Tue, 13 Jul 2021 11:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बीते एक साल से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी हुई थी। अब एक बार फिर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट साझा करती रहती हैं। 27 अगस्त 2020 के बाद रिया ने मार्च 2021 को इंस्टाग्राम पोस्ट किया था। अब उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने हार न मानने का मैसेज दिया है। रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती गार्डन में घांस के ऊपर लेटी हुई हैं।

तस्वीर में रिया का चेहरा नहीं दिख रहा, उन्होंने एक टोपी से अपना आधा चेहरा छुपाकर रखा है। इस टोपी के जरिए ही उन्होंने खास संदेश दिया है। रिया की इस टोपी पर लिखा है नेवर गीव अप यानी कि 'हार मत मानो'।

विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने कठिन दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन एक्ट्रेस के पोस्ट को देख अंदाज़ लगाया जा सकता है कि वो अपने मुश्किल दौर को और उससे निकलने को प्रक्रिया को याद कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है कि आपके कठिन दिनों में भी जो कुछ हुआ है और नहीं हुआ है, आप यहां तक आ गए हैं और यह एक सुंदर और बहादुर बात है मेरे दोस्त।  इस पोस्ट के जरिए रिया ने अपने कठिन दिनों के बारे में बताने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बहादुरी की बात भी की।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खास पोस्ट भी लिखा। अभिनेत्री ने लिखा, 'और बस ऐसे ही... उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।'
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
तस्वीर साझा करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही है, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी।' सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म चेहरे के ट्रेलर का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चलते यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें