सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल का यह बंगला जिसका नाम सनी विला है इसे इंडस्ट्री में सनी सुपर साउंड के नाम से पहचाना जाता है। सनी विला जुहू के समुदरी किनारे पर स्थित है, जिसके पास शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरी, गोविंदा जैसे सितारों का घर भी शामिल है। सनी सुपर साउंड में करीब 50 साल पहले धर्मेंद्र की फिल्म 'प्रतिज्ञा' प्रोड्यूस की गई थी। जुहू में स्थित सनी सुपर साउंड फिल्मी हस्तियों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग की जगह है। यहां पर सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी जाती है और इसके साथ ही इस बंगले में उनका एक अपना डबिंग स्टूडियो भी है, जहां ज्यादातर फिल्मों की डबिंग भी होती है।