अभिनेता सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। रिलीज के पांच दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक तरफ फैंस इस फिल्म के लिए सनी देओल की पीठ थपथपा रहे हैं, तो वहीं सनी देओल ने सफलता का श्रेय अपनी बहू रानी को दिया है।