रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच पैचअप हो गया है। इस बीच दोनों सितारे एक बार फिर साथ नजर आए। अब हाल ही में, विजय देवरकोंडा ने अभिनेत्री की तारीफ की हैं और उन्हें प्रेरणादायक भी बताया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विजय ने मायोसाइटिस के साथ सामंथा के संघर्ष को भी याद किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।