sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
जब उनसे सवाल किया गया कि अन्य पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि सनी देओल को भाजपा गुमराह कर राजनीति में लाई है। इस पर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘मैं मां भारती का बेटा हूं। इरादे से चलता हूं। कौन माई का लाल है जो मुझे गुमराह कर सकता है। मेरा परिवार किसी के कहने पर राजनीति में नहीं आया। मैं किसी की भी नहीं सुनता। मैं अपने दिमाग के बजाय आत्मा की सुनता हूं। मेरी आत्मा ने कहा चल धर्मेंद्र, मैं चल पड़ा। हमारा परिवार देश सेवा के लिए राजनीति में आया है, माल बनाने के लिए राजनीति में नहीं आए साहब! हम वो नेता नहीं जो पैसों की खातिर राजनीति में आते हैं।’