फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैडम जी' के साथ मिलकर 'गदर' मचाने को तैयार हैं सनी देओल, टीजर रिलीज होते ही हुए 'भैयाजी सुपरहिट'

Fri, 21 Sep 2018 06:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भैयाजी सुपरहिट
फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के बाद एक्टर सनी देओल पर्दे पर अब डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भैयाजी सुपरहिट में वे डबल रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में 'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन, कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर भैयाजी सुपरहिट की झलक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में प्रीति जिंटा हीरो सनी देओल की धर्मपत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
‘भैयाजी सुपरस्टार’ में सनी की को-स्टार हैं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल। प्रीति जिंटा की इस फिल्म के साथ तकरीबन 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है। वहीं अमीषा पटेल भी 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में साथ नजर आई थीं। इनके अलावा फिल्म में खास किरदार में नजर आने वाले हैं अरशद वारसी और श्रयस तलपड़े।
विज्ञापन

3 of 4
bhaiyajji
फिल्म उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा सनी की पत्नी का किरदार निभा कर रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि उनका संघर्ष जब बॉलीवुड के कलाकारों से होता है तो किस प्रकार कॉमेडी होती है।

आप भी देखें फिल्म की झलक

 
विज्ञापन

4 of 4
bhaiyyaji superhit
ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को डायरेक्ट किया है नीरज पाठक ने जबकि प्रोड्यूसर हैं चिराग महेंद्रा धारीवालंद। फिल्म में सनी देओल पहली बार डबल रोल निभाने जा रहे हैं। 19 अक्टूबर को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें