फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90s में सनी देओल संग उड़ी थीं डिंपल कपाड़िया के अफेयर की खबरें, चार साल पहले लंदन से वायरल हुआ था वीडियो

Tue, 08 Jun 2021 10:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डिंपल कपाड़िया, सनी देओल, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म बॉबी से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वालीं डिंपल कपाड़िया का 8 जून यानी आज जन्मदिन है। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना से 15 की उम्र में ही शादी कर ली थी जबकि काका उस वक्त 30 साल के थे।

राजेश खन्ना से अलग होने के बाद दोबारा शुरू किया फिल्मी करियर
डिंपल ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। जहां एक ओर 'बॉबी' फिल्म में उन्हें सेक्स सिंबल का खिताब मिला तो वहीं 'सागर' फिल्म में उन्होंने मोना का किरदार निभाया। डिंपल और राजेश खन्ना की शादी कुछ ज्यादा नहीं चल सकी। तकरार के बाद यह कपल 9 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए। एक इंटरव्यू में एक बार डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि उनकी जिंदगी से खुशी उस दिन खत्म हो गई थी जिस दिन उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी। 
विज्ञापन

2 of 6
डिंपल कपाड़िया - फोटो : Social Media
हाउसवाइफ की जिंदगी बिताने के बाद डिंपल ने बॉलीवुड में वापसी करने का फैसला लिया। सागर फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम किया। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए डिंपल को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसी दौरान उनके और सनी देओल के अफेयर की खबरें उठने लगीं।
विज्ञापन

3 of 6
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया - फोटो : instagram
इन दोनों की लव स्टोरी 90 के दशक में काफी सुर्खियों में रही। अपने पहले प्यार अमृता सिंह से अलग होने के बाद सनी को सहारे की जरूरत थी। इधर डिंपल और राजेश खन्ना एक दूसरे से अलग हुए ही थे। डिंपल भी तन्हा थीं। सिर्फ इतना ही नहीं खबरें तो ये भी थीं कि सनी और डिंपल जब एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब डिंपल की बेटियां ट्विंकल और रिंकी, सनी को छोटे पापा कहकर बुलाया करती थीं। 

4 of 6
पूजा देओल, सनी देओल, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने साथ में पहली बार 1984 में आई फिल्म 'मंजिल-मंजिल' में काम किया था। वहीं दूसरी ओर सनी देओल शादीशुदा थे और उनकी पत्नी पूजा लंदन में रहती थीं। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, इसलिए अमर उजाला भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। कहा जाता है ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया।
विज्ञापन

5 of 6
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की खबरें आई गई हो गईं। लेकिन साल 2017 में सनी देओल जब छुट्टियां मनाने लंदन गए थे वहां से उनका एक चौंका देने वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में सनी देओल, डिंपल का हाथ थामे हुए बैठे थे। डिंपल एक तरफ सनी का हाथ थामी हुई थीं और दूसरे हाथ से सिगरेट पीती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल
हालांकि दोनोें ने इस वीडियो पर कभी कुछ नहीं कहा। डिंपल कपाड़िया हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट में नजर आईं थीं। डिंपल ने सागर, जांबाज, ज़ख्मी औरत, क्रांतिवीर और रुदाली जैसी फिल्मों में काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें