सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
अथिया के फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के फैसले के बारे में बात करते हुए, सुनील ने कहा, 'हम अथिया के लिए अटलांटा गए, उसने कॉलेज देखा, सब कुछ किया, उसे पसंद आया, प्रवेश मिल गया। वापस लौटते समय उसने हवाईअड्डे पर मुझसे कहा, 'आप जानते हैं पापा, मैं ऐसा करके वास्तव में खुश नहीं हूं।' मैंने पूछा, 'आप क्या करना चाहते हैं?' उसने कहा, 'मैं फिल्मों और मनोरंजन के व्यवसाय में रहना चाहती हूं। मैंने कहा 'बेबी, यह एक प्यारी जगह है, लेकिन क्या तुम असफलता को स्वीकार कर पाओगी?' क्योंकि वह बहुत तनावपूर्ण है।' अथिया शेट्टी ने वर्ष 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अहान ने तारा सुतारिया के साथ फिल्म 'तड़प' से डेब्यू किया था।