फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suneil Shetty: केएल राहुल को दामाद नहीं बेटा मानते हैं सुनील शेट्टी, बोले- मैं पहले से उनका फैन हूं

Sun, 12 Feb 2023 02:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुनील शेट्टी बेटी अथिया की शादी के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी अथिया शेट्टी के शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अथिया और राहुल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में सात फेरे लिए थे। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते का बारे में बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह 'ससुर' की भूमिका नहीं जानते हैं और केएल राहुल के पिता बनकर रहना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा कि वह केएल राहुल के पिता होने पर गर्व महसूस करते हैं और वह उन्हें स्टेडियम में खेलते हुए देखा करते थे। इंटरव्यू के दौरान अथिया और केएल राहुल के रिसेप्शन के बारे में पूछे जाने पर सुनील ने खुद को केएल के पिता के रूप में संबोधित किया और कहा, 'मैं ससुर की भूमिका नहीं जानता, मैं उनका फैन था और आज एक रिश्ता है लेकिन मैं राहुल से पहले भी प्यार करता था, जैसे मैं बहुत सारी युवा प्रतिभाओं को करता हूं।'
'
Shah Rukh Khan: जब किंग खान ने गौरी को सिखाया एक्सरसाइज करना, मुंबई की सड़कों पर निकले अकेले, वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

3 of 4
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं युवाओं को खेलते हुए देखने के लिए वानखेड़े जाता था। जब मैंने राहुल को खेलते हुए देखा, तो मुझे लगा कि यह बच्चा अच्छा है और फिर मुझे पता लगा कि वह मैंगलोर का है। मैं उनमें से हूं जिसे छोटे शहरों के बच्चों की उपलब्धि पर बहुत गर्व होता है, इसलिए मैं उनका फैन था और आज मैं पिता हूं। मैं उन्हें उतना ही जानता हूं जितना वह खुद को, उनकी हर हरकत को मैं जानता हूं। जैसे अथिया और राहुल हैं, वैसे ही जो भी मेरे बेटे अहान के जीवन में आएगी वह मेरी बेटी होगी।'

Kantara: गृह मंत्री अमित शाह ने की 'कांतारा' की तारीफ, बोले- फिल्म से दक्षिण की संस्कृति जानने को मिली
विज्ञापन

4 of 4
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुनील शेट्टी ने 1991 में माना शेट्टी से शादी की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटी अथिया शेट्टी और बेटा अहान शेट्टी। अथिया और अहान पेशे से अभिनेता हैं। वहीं, अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने शादी कर ली है। दोनों को अक्सर ही साथ देखा जाता था और वह सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें