बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी अथिया शेट्टी के शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अथिया और राहुल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस में सात फेरे लिए थे। वहीं, अब सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते का बारे में बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह 'ससुर' की भूमिका नहीं जानते हैं और केएल राहुल के पिता बनकर रहना चाहते हैं।