सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों कई फिल्मों से सिनेमाघर गुलजार है। इस महीने कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। एक तरफ जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है। वहीं, 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, इस शुक्रवार यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...