सुमेध शिंदे
- फोटो : इंस्टाग्राम- सुमेध शिंदे
इंडियन आइडल 4 से चमकी किस्मत
सुमेध गाना भी बहुत अच्छा गा लेते हैं। सबसे पहले उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो में ऑडिशन के दौरान देखा गया था। इस दौरान वहां मौजूद जजों के पैनल को उनका गाना उतना पसंद नहीं आया, लेकिन अपनी मिमिक्री से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। इंडियन आइडल 4 में वह बतौर गायक अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। इस शो में अनु मलिक, अलका याग्निक, जावेद अख्तर और सोनाली बेंद्रे जैसे दिग्गज जज की भूमिका में थे। इस ऑडिशन में सुमेध ने 'कहो न कहो' गाना गया था, जो जजों को प्रभावित नहीं कर सका, लेकिन इसके तुरंत बाद जब उन्होंने सितारों की मिमिक्री शुरू की तो सभी उनकी इस अद्भुत कला के कायल हो गए।