बंगाली फिल्म 'सुभाष चंद्र'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'भारत माता की जय' से पहले भी नेता जी सुभाष चन्द्र नेताजी को ध्यान में रखते हुए कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। जिसमें 1950 में निर्देशक रमेश सहगल ने 'समाधि' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में सुभाष चंद्र बोस की सोच और उनके राजनैतिक नजरिये को दिखाया गया था। इसके अलावा पीयूष बोस ने 1966 में बंगाली फिल्म 'सुभाष चंद्र' का निर्माण किया। इस फिल्म में सुभाष चंद्र बोस के बचपन, कॉलेज के दिनों, आईसीएस पास करने की कहानी, शुरुआती पॉलिटिकल कैंपेन और पुलिस अरेस्ट की कहानी को दिखाया गया था।