अपनी पौराणिक व काल्पनिक ऐतिहासिक कथाओं व उपन्यासों के लिए चर्चित लेखक आनंद नीलकंठन ने 1 जनवरी से प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ की भी कथा लिखी है। दावा यही है कि निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने इस धारावाहिक का निर्माण नए दौर के दर्शकों के हिसाब से किया है। आनंद नीलकंठन भी मानते हैं कि रामचरित मानस की कथा में बहुत ज्यादा बदलाव मुमकिन ही नहीं है, इसे बस नए नजरिये से प्रस्तुत किया जा सकता है। आनंद से एक बातचीत।