सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नए साल से शुरू होने जा रहे धारावाहिक श्रीमद रामायण में एक बार फिर से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की गौरव गाथा देखने को मिलेगी। इस धारावाहिक का प्रसारण 1 जनवरी 2024 से हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से होगा। आइए जानते हैं, इस सीरियल के प्रमुख 10 पात्रों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
सुजय रेऊ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुजय रेऊ (राम)
धारावाहिक 'सिया के राम' में भरत की भूमिका निभा चुके अभिनेता सुजय रेऊ धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में राम की भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'श्रीमद रामायण' में यह अवसर पाकर मैं सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। ऐसे पूजनीय भगवान राम का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं, यह एक गहरी जिम्मेदारी और अभूतपूर्व आध्यात्मिक यात्रा है।'
विज्ञापन
3 of 11
प्राची बंसल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राची बंसल (सीता)
अभिनेत्री प्राची बंसल धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में सीता की भूमिका निभा रही हैं। प्राची बंसल कहती हैं, 'मुझे लगता है कि जैसे मैंने इस भूमिका को चुना है। यह एक ऐसा किरदार है जिसका हिस्सा हर कलाकार अपने अभिनय करियर में बनना चाहता है । बचपन से ही रामायण के बारे में पढ़ते और सुनने आए हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे सीता मां का किरदार निभाने का मौका मिला है।' प्राची बंसल के करियर का यह दूसरा पौराणिक धारावाहिक है। वह कलर्स चैनल के शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' में गंगा की भूमिका निभा चुकी हैं।
4 of 11
बसंत भट्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बसंत भट्ट (लक्ष्मण)
अभिनेता बसंत भट्ट धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। उत्तराखंड में बागेश्वर के रहने वाले अभिनेता बसंत भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'अर्जुन' से की। अब तक वह 'सूर्य पुत्र कर्ण', 'विघ्नहर्ता गणेश', 'राधा कृष्णा', 'जय कन्हैया लाल की' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। 'जय कन्हैया लाल की' में उन्होंने शेषनाग की भूमिका निभाई थी। अब 'श्रीमद रामायण' में शेषनाग के अवतार लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
निर्भय वाधवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्भय वाधवा (हनुमान)
स्टार प्लस के धारावाहिक 'महाभारत' में दुशासन की भूमिका निभा चुके अभिनेता निर्भय वाधवा धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। जयपुर के रहने वाले अभिनेता निर्भय वाधवा इससे पहले भी धारावाहिक 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 11
निकितिन धीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निकितिन धीर (रावण)
अभिनेता निकितिन धीर श्रीमद रामायण में रावण का किरदार निभाया है। वह कहते हैं, 'मैं इस अवसर को पाकर बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैंने इस तरह के जीवन से भी बड़े किरदार के लिए वर्षों तक इंतजार किया।' बता दें कि निकितिन धीर को शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली की भूमिका के लिए खूब पहचाना जाता है।
विज्ञापन
7 of 11
वैदेही नायर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैदेही नायर (उर्मिला)
कलर्स टीवी के शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' में रोहिणी की किरदार निभा चुकी छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैदेही नायर धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में उर्मिला की भूमिका निभा रही हैं। वैदेही नायर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की। अब तक वह 'कर्मफल दाता शनि', 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'सूर्यपुत्र कर्ण' और 'राधाकृष्ण' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
8 of 11
निखलेश राठौर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निखलेश राठौर (भरत)
मुंबई में ही पले बढ़े अभिनेता निखलेश राठौर ने अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक 'विग्नहर्ता गणेश' से की। वह धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में भरत की भूमिका निभा रहे हैं। इस धारावाहिक के अलावा निखलेश राठौर 'सिया के राम', 'मिठाई' और वागले की दुनिया' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं । एक्टर के साथ साथ निखलेश राठौर फिटनेस ट्रेनर भी हैं ।
9 of 11
सामर्थ्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामर्थ्य गुप्ता (शत्रुघ्न)
जम्मू के रहने वाले अभिनेता सामर्थ्य गुप्ता को एमटीवी के शो 'स्प्लिट्सविला एक्स 3' से अच्छी लोकप्रियता मिली। धारावाहिक 'श्रीमद रामायण' में वह शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे हैं। शत्रुघ्न की भूमिका को लेकर उत्साहित सामर्थ्य गुप्ता कहते हैं, 'काफी लंबे समय के इंतजार के बाद टेलीविजन पर अच्छा मौका मिला है, इस भूमिका को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।' Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती
शिल्पा सकलानी (कैकेयी)
शिल्पा सकलानी छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी,' 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'तेरे इश्क में घायल' जैसे दर्जनों धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। धारावाहिक श्रीमद रामायण में वह कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। कैकेयी की भूमिका को शिल्पा सकलानी अपने लिए काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका मानती हैं। Sunny Deol: सनी देओल ने किया 'एनिमल' का रिव्यू, छोटे भाई पर जताया प्यार, बोले- वे अब लॉर्ड बॉबी हैं