फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा

Sun, 18 Feb 2024 06:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान-सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का शनिवार को 19 साल की उम्र में निधन हो गया। सुहानी सेक्टर 17, फरीदाबाद में रहती थीं और उनका अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर 15 के अजरौंदा श्मशान घाट में किया गया। सुहानी का निधन दिल्ली के एम्स में निधन हुआ। बताया गया है कि दो माह पहले सुहानी के हाथ में सूजन आ गई थी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे थे। वहीं अभिनेत्री की मौत पर तमाम सितारों ने शोक जताया। वहीं अब सुहानी की मां ने खुलासा किया कि वे आमिर खान के बेहद करीब थे, लेकिन उन्होंने सुहानी की बीमारी की जानकारी आमिर खान को नहीं दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
सुहानी की मां पूजा भटनागर ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में कहा कि आमिर सर हमेशा उसके संपर्क में रहे हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। हमने यह बात उनसे कभी साझा नहीं की। हमने वास्तव में किसी को सूचित नहीं किया। हम इससे बहुत परेशान थे। निश्चित रूप से अगर हमने आमिर खान को मैसेज किया होता तो वे तुरंत हमारे लिए वहां मौजूद रहते। दरअसल, अपनी बेटी की शादी के दौरान भी उन्होंने हमें आमंत्रित किया था।  उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हमें अपने उस बड़े दिन का हिस्सा बनने के लिए बुलाया था। हालांकि, सुहानी की तबीयत के कारण हम शादी का हिस्सा नहीं बन पाए।
Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने मौजूदा समय में बन रही हिंदी फिल्मों पर कसा तंज, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 5
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
सुहानी की मां बताया कि बेटी ने महज 10 साल की उम्र में दंगल फिल्म की थी। इसके बाद से लोग उसे दंगल गर्ल के नाम से जाने लगे थे। उन्हें शुरू से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का शौक था। इस वजह से बेटी को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जहां पर 1000 बच्चों में से सुहानी के साथ-साथ एक और बच्ची का चयन फिल्म के लिए हुआ। इसके बाद उसे दंगल फिल्म में बबीता फोगाट के बचपन का रोल मिला।सुहानी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही थीं। वे फरीदाबाद की मानव रचना शिक्षण संस्थान में द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थीं। उनका सपना था कि वे पढ़ाई के बाद अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाएंगी, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया। सुहानी के निधन से पूरा परिवार बेहद दुखी है, लेकिन उन्हें फक्र है कि बेटी ने छोटी सी उम्र में अपना ही, नहीं बल्कि फरीदाबाद का भी नाम रोशन किया।
Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'

4 of 5
सुहानी भटनागर - फोटो : इंस्टाग्राम
पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को डर्मेटो मायोसाइटिस नामक बीमारी थी। दो महीने पहले बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गए थे। उन्हें लगा कि बेटी को एलर्जी हुई है, जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन के किसी भी अस्पताल के डॉक्टर बीमारी को नहीं पकड़ पाए। जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज की भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उनकी बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ और धीरे-धीरे शरीर में पानी भरने लगा। इसके चलते फेफड़े खराब हो गए और सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' का टाइटल बदला! जानें अब क्या है नाम?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
सुहानी की मौत पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी दुख जताया था। एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा था, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'
Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार ने फिल्म के पहले गाना का टीजर किया साझा, कहा- बड़े धमाके के एक दिन पहले..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें