फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: सहेली ने साझा की सुहाना खान की ऐसी तस्वीर, यूजर्स बोले-इतना खूबसूरत दिखने का लाइसेंस किसने दिया?

Wed, 26 May 2021 06:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में अब वो दौर आ चुका है जब सितारों से ज्यादा उनके बच्चों की बातें होने लगी है। 90 के दशक के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनके बच्चे अब काफी बड़े हो गए हैं और फिल्मों में भी एंट्री कर चुके हैं। वहीं कुछ सितारों के बच्चे बिना फिल्मों में आए ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसमें बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का भी नाम शामिल है।

सोशल मीडिया स्टार हैं सुहाना खान

सुहाना अभी तक बॉलीवुड में नहीं आईं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा है। कभी कहीं घूमते हुए तो कभी सिर्फ दोस्तों के साथ वक्त बिताते सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आई थी। वहीं अब एक बार फिर सुहाना की तस्वीरें काफी चर्चा में हैं जो फैंस के बीच धूम मचा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
हाल ही में सुहाना की दोस्त पॉमर वेल्स ने उनका एक फोटोशूट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आईं। पॉमर ने अपने पेज से कई सारी तस्वीरें साझा कीं जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया। इसमें से एक सुहाना के क्लोज अप वाली तस्वीर है जिसमें उन्होंने अपने दोनो हाथों को अपने सिर के पीछे रखा है और साइड पोज देती नजर आ रही हैं।



विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
इन तस्वीरों के कैप्शन मे उन्होंने दिल वाली इमोजी पोस्ट किया। एक यूजर ने सुहाना की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-बेहद खूबसूरत। एक और यूजर ने सुहाना को बेहद 'हॉट' बताया वहीं अन्य यूजर्स ने भी जमकर प्यार लुटाया।

4 of 5
दोस्तों के साथ सुहाना खान - फोटो : Instagram
बता दें कि इन तस्वीरों मे सुहाना के अलावा उनकी सहेलियां भी नजर आ रही हैं। सभी लड़कियां शाम की पार्टी के लिए तैयार दिख रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना कटआउट मैक्सी ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके लुक पर एक फैंस ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको इतना खूबसूरत दिखने का लाइसेंस किसने दिया, क्या ये लीगल है? सुहाना की इन तस्वीरों पर कमेंट्स की बारिश हो रही है।






विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान की तस्वीर वायरल - फोटो : Instagram
बता दें कि शाहरुख की लाडली सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में फिल्म मेंकिंग और अभिनय का कोर्स कर रही हैं। वो भी अपने पिता शाहरुख की तरह फिल्मों में ही काम करना चाहती हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था कि ये उनके बच्चों पर निर्भर करता है कि वो क्या बनना चाहते हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई भी करियर बनाने के लिए आजाद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें