फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: राज कौशल के साथ कुछ दिनों पहले सुधांशु पांडे ने की थी शूटिंग, बोले- ऐसे कैसे चला गया...

Wed, 30 Jun 2021 05:58 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुधांशू पांडे और राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक और निर्माता राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंदिरा बेदी के आंसू नहीं रुक रहे और उन्होंने पति की अर्थी को कंधा भी दिया। तो वहीं दूसरी तरफ राज कौशल की असमय मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। वहीं तमाम सिलेब्रिटीज राज कौशल को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर राज के साथ फोटो शेयर करते हुए उनके साथ आखिरी मुलाकात और अपनी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। 'अनुपमां' फेम एक्टर सुधांशु पांडे ने भी राज कौशल के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे पता नहीं था कि ये हमारी आखिरी सेल्फी होगी। 

सुधांशु पांडे से हुई थी राज कौशल की मुलाकात
सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी और राज की साथ में एक फोटो शेयर की। तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मुझे कभी यह कैसे पता चलता कि यह हमारी साथ में आखिरी सेल्फी होगी मेरे भाई। मेरे जाने से पहले मैंने तुम्हें गले लगाया होगा! ऐसे कैसे चला गया तू, अभी तो जिंदगी शुरू हो रही थी।'
विज्ञापन

2 of 5
सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुधांशू पांडे ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को इंटरव्यू भी दिया और बताया कि वो लंबे समय से राज को जानते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं करीब 24 साल से राज को जानता था। हम पहली बार एक ऐड फिल्म की शूटिंग पर मिले थे, मैं उसमें ऐक्ट कर रहा था और राज उसे डायरेक्ट कर रहे थे। हम तब से दोस्त थे। वह हमारे परिवार के सदस्य की तरह थे। वह मेरे लिए भाई थे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सुधांशु पांडे, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
सुधांशु आगे कहते हैं, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब नहीं है। मुझे क्या महसूस हो रहा है, इसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता, यह बहुत बड़ी हानि है। हम कुछ नहीं कर सकते, बस जो हुआ है उसे स्वीकार कर सकते हैं। हमने जो पल साथ में बिताए थे, उसके सिवा और कुछ नहीं सोच पा रहा हूं। मुझे याद है जब हम आखिरी बार मिले थे। मैंने उनके साथ शूटिंग की थी, दो-तीन हफ्ते पहले और हमने सेट पर बहुत ही अच्छा समय बिताया था। मुझे नहीं पता था कि मैं यह आखिरी बार राज से मिल रहा हूं।'

4 of 5
राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राज कौशल के अंतिम संस्कार में सुधांशु पांडे नहीं पहुंच पाए। इस बारे में उन्होंने कहा, 'पहले मैंने सोचा था कि मैं राज के परिवार से मिलने जाऊंगा, लेकिन शो की शूटिंग के कारण मैं नहीं जा सका, क्योंकि अगर मैं जाता तो यहां बहुत लोगों का काम रुक जाता। लेकिन मेरे बदले मेरी पत्नी उनकी अंतिम यात्रा में पहुंची। उसने मुझे वीडियो कॉल किया, क्योंकि मैं राज को एक बार देखना चाहता था। मैं जल्द ही राज के परिवार से मिलूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, राज कौशल महज 49 साल के थे और आज सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं। राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे। राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें