फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree2: स्ट्रेंजर थिंग्स 2 से कॉपी है स्त्री 2 का पोस्टर? हॉरर-कॉमेडी की रिलीज से पहले नेटिजन्स ने खोजी समानता

Tue, 13 Aug 2024 11:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्ट्रेंजर थिंग्स-स्त्री 2 - फोटो : एक्स
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रमोशन जोरो-शोरों से जारी है। रिलीज की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच नेटिजन्स ने 'स्त्री 2' और 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के पोस्टर में समानताएं ढूंढ निकाली हैं। प्लेसमेंट से लेकर कलर कॉम्बिनेशन तक दोनों में काफी कुछ एक सा है, जिसे नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस की जंग देखने लायक होगी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' सबसे जोरदार चर्चा के साथ इस दिन रिलीज होने वालीं फिल्मों की रेस में आगे है। हालांकि, जैसे ही अंतिम उलटी गिनती सकारात्मक ढंग से शुरू हुई, नेटिजन्स ने फिल्म के पोस्टर पर चोरी का आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
नेटिजन्स ने टॉप रैंकिंग नेटफ्लिक्स फ्लैगशिप शो 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 2' और 'स्त्री 2' के एक पोस्टर में कई समानताएं देखीं। दोनों को जोड़ने वाला सामान्य धागा अलौकिक शैली है। पोस्टरों में प्रमुख कारक दृश्य प्रभाव है। रंग पैलेट और किरदारों का स्थान भी समान है। 'स्त्री 2' और 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' के एक जैसे पोस्टर को देखकर नेटिजन्स की भौहें खड़ी हो गई हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। 

Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती-निक भी दिखे साथ

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilm
'स्त्री 2' की बात करें तो इसकी कहानी चंदेरी पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। इस बार की थीम है 'सिरकटे का आतंक'। हॉरर-कॉमेडी में तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में हैं। साथ ही वह 'आज की रात गाने' में अपने मूव्स से पहले ही दर्शकों का दिल चुकी हैं। 

Munawar Faruqui: कोंकणी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे मुनव्वर फारूकी, आलोचनाओं के आगे टेके घुटने, मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘स्त्री 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्वतंत्रता दिवस 2024' पर बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त क्लैश देखने को मिलेगा। इस दिन स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम-शरवरी वाघ की फिल्म वेदा भी रिलीज होगी। 'स्त्री 2; के निर्माताओं ने 14 अगस्त को रात 9.30 बजे प्रशंसकों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया है।  सीबीएफसी ने फिल्म को यू/ए रेटिंग के साथ प्रमाणित किया है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 29 मिनट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें