सोनाक्षी सिन्हा ने लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद जहीर इकबाल से शादी कर ली। हालांकि, अभिनेत्री को इस कारण काफी ट्रोल किया गया, लेकिन वह अपने प्यार के साथ खड़ी नजर आईं। इतना ही नहीं सोनाक्षी के पिता, अनुभवी अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी हमेशा अपनी बेटी के के प्रति अपने अटूट समर्थन के बारे में मुखर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक दफा फिर बेटी के फैसले पर खुलकर चर्चा की। शत्रुघ्न ने अपनी बेटी के साथ खड़े होने के महत्व पर जोर दिया और शादी के बारे में किसी भी नकारात्मक धारणा को आधारहीन और निराधार बताया।