फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2: बंपर ओपनिंग करने को तैयार 'स्त्री 2', एडवांस बुकिंग में ही बटोर डाले इतने करोड़

Sun, 11 Aug 2024 05:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के गाने लोगों के जुबां पर चढ़ चुके हैं। वहीं, इसका ट्रेलर भी दर्शकों को खूब पसंद आया है। अब बस लोगों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। 
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश ने जैकलीन को उपहार में दी नाव, वायनाड पीड़ितों के लिए की 15 करोड़ देने की घोषणा
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
फिल्म को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही अब तक इस फिल्म ने करोड़ों रूपये बटोर डाले हैं। 10 अगस्त को शुरू हुई बुकिंग में अब तक फिल्म के 78 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 78,622 टिकट बिक चुके हैं। इस एडवांस बुकिंग से फिल्म ने  दो करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी चार दिन का समय बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई में अभी और अधिक इजाफा देखने को मिल सकता है।  

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से बंपर शुरुआत कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म फाइटर को पछाड़कर इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म स्त्री 2 15 अगस्त को टिकट खिड़की पर अकेले रिलीज नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म का मुकाबला जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में से है। दोनों ही बड़े सितारे फिल्म स्त्री 2 को चुनौती देने की पूरी कोशिश में हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग के आकंड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। माना जा रहा है स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस की जंग में बाकी की दोनों फिल्मों से काफी आगे चल रही है।
Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें