फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films Re Release: सिनेमाघरों में कदम जमाने फिर उतरी 'लैला मजनू', फैंस इन री-रिलीज फिल्मों का ले सकते हैं मजा

Sun, 11 Aug 2024 04:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
री-रिलीज हुईं ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे-जैसे नई फिल्में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना किला बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं, पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में नई जान डालती दिख रही हैं। इम्तियाज अली की साल 2018 की फिल्म 'लैला मजनू' ने सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इसी बीच आइए ऐसी ही कुछ अन्य बॉलीवुड फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं जो बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज हुईं-
विज्ञापन

2 of 7
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद अली की 2018 की रोमांटिक ड्रामा 'लैला मजनू' सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी साजिद ने अपने भाई इम्तियाज अली के साथ मिलकर लिखी है। इस बार फिल्म को अधिक लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बीते दिनों जहां अविनाश तिवारी 'मडगांव एक्सप्रेस' में नजर आए। तो वहीं, तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी क्षमता साबित की है।
विज्ञापन

3 of 7
रॉकस्टार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इम्तियाज अली की एक और फिल्म जो कई हफ्तों से सिनेमाघरों में चल रही है, वह है उनकी साल 2011 की हिट 'रॉकस्टार'। इसमें रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने अभिनय किया था। दोबारा रिलीज होने के बाद से इसने अब तक पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Kumar Sanu: पाकिस्तान के पूर्व पीएम के लिए कुमार सानू ने नहीं दी कोई प्रस्तुति, डीपफेक वीडियो पर भड़के गायक

4 of 7
पार्टनर - फोटो : सोशल मीडिया
एक और फिल्म निर्माता जिनकी वर्तमान में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं, वह हैं डेविड धवन। उनकी 2007 की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'पार्टनर' ने सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी। फिल्म में सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
यदि आप ओलंपिक में काफी दिलचस्पी रखते हैं और कुश्ती पर बनी किसी बेहतरीन फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 2016 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। 

GADAR 2 Anniversary: 'गदर 2' की रिलीज को एक साल पूरे, सनी देओल और अमीषा पटेल ने भावुक संदेश लिख जताया आभार
विज्ञापन

6 of 7
गोलमाल रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने भले ही 'गोलमाल 5' की योजना को रोक दिया हो, लेकिन प्रशंसक फिर से सिनेमाघरों में फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त देख सकते हैं। अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े अभिनीत 2008 की यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हम आपके हैं कौन - फोटो : एक्स
सूरज बड़जात्या की रोमांटिक कॉमेडी 'हम आपके हैं कौन' अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर चुकी है। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। सलमान खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें