फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है स्त्री 2, जानें 20वें दिन का कलेक्शन

Tue, 03 Sep 2024 09:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2 की जादू सिनेमाघरों में फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। ट्रेड के आंकड़ों पर गौर करें तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने जा रही है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में भी यह फिल्म पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म के गाने 'आज की रात' में वह नजर भी आए हैं। यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को डरा भी रही है, यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन से ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। पेड प्रीव्यू में इस फिल्म ने चेन्नई एक्सप्रेस का वर्षों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ की कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था।

4 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में भी कामयाब रही थी। 14 दिनों में फिल्म ने कुल 433.05 करोड़ की कमाई कर विश्लेषकों को भी चौंका दिया था। वहीं, अब यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी मजबूती से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। तीसरे सप्ताहांत में इस फिल्म ने 47 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
हालांकि, सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में 70 फीसदी की गिरावट नजर आई। 19वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 20वें दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 44 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 491.24  करोड़ रुपये हो गई है।
Amar Kaushik Interview: बहराइच में मिली ‘भेड़िया 2’ की कहानी, जानिए कब रिलीज होने जा रही श्रद्धा की ‘स्त्री 3’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें