फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection: 500 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है स्त्री 2, रविवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sun, 01 Sep 2024 09:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
राजकुमार राव की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाई के अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे रविवार को कितना कलेक्शन किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों ही सितारों की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की भी अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। 
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की आगामी फिल्मों और सीरीज में दिखेगा धमाकेदार एक्शन, देवा से लेकर फर्जी 2 तक शामिल
विज्ञापन

3 of 5
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यही वजह है कि टिक्ट खिड़की पर स्त्री 2 जमकर कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 291.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बड़ा धमाका कर डाला था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 141.4 करोड़ रुपये बटोर कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। 

4 of 5
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16वें दिन फिल्म ने आठ करोड़ 50 लाख रुपये का करोबार किया। वहीं, 17वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर से जबर्दस्त उछाल नजर आया। तीसरे शनिवार को फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।  शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक स्त्री 2 ने 18वें दिन एक बार फिर से बंपर कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 21.27 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 479.32 करोड़ रुपये हो गया है। हॉरर फिल्मों की श्रेणी ने यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही स्त्री 2 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Anita Hassanandani: अनिता हसनंदानी ने एजाज के साथ रिश्ते को लेकर कही ये बात, बताया किस बात का है पछतावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें