फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

Sat, 09 Mar 2024 11:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सितारों से सजी 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता शनिवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। भारत ने 28 साल बाद वैश्विक आयोजन की मेजबानी की। 
 
विज्ञापन
1 of 6
71वां मिस वर्ल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
सितारों से सजी 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता शनिवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। भारत 28 साल बाद वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जिसके दौरान मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का भव्य आयोजन में अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। इस कार्यक्रम की मेजबानी लोकप्रिय भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग कर रहे हैं। मुंबई की सुपरमॉडल सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करोलिना बिलावस्का - फोटो : सोशल मीडिया
'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता के भव्य समारोह के लिए सुपरस्टार्स, मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे हैं। 'मिस वर्ल्ड 2022' करोलिना बिलावस्का ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से चुना गया एक सेक्विन-ट्रांसपैरेंट गाउन पहना और अपने लुक को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ताज के साथ पूरा किया। 
विज्ञापन

3 of 6
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कृति सेनन ने 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता में अपने अंदाज से चार चांद लगा दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का पेपलम-ट्यूम गाउन पहना हुआ था। साथ ही बालों का बन बनाए मिनिमल मेकअप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। जानकारी हो कि कृति इस प्रतियोगिता को जज कर रही हैं। 

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, सिनी शेट्टी को दी मात

4 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इस इवेंट के लिए पर्पल सेक्विन गाउन चुना। इस दौरान उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। अभिनेत्री ने रेड कार्पेट पर अदाओं का जलवा बिखेरा और खूबसूरती से लोगों का दिल लूटती नजर आईं। 

Bade Miyan Chote Miyan: स्विमिंग रेस में टाइगर श्रॉफ ने की बेईमानी, अक्षय कुमार के साथ किया पुराना हिसाब बराबर
विज्ञापन

5 of 6
मन्नारा चोपड़ा-रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मन्नारा चोपड़ा भी जलवा बिखेरती नजर आईं। मन्नारा ने इवेंट के लिए थाई हाई स्लिट सिल्वर सेक्विन गाउन चुना था। साथ ही वह रेड कार्पेट पर मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देती देखी गईं। इवेंट में बॉस लेडी रुबीना दिलैक भी ब्लू थाई हाई स्लिट गाउन में बला की खूबसूरत लगीं। 

Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड में भारत की सिनी शेट्टी का जलवा, टॉप 8 प्रतिभागियों में बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के होस्ट करण जौहर ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इवेंट के लिए करण ने व्हाइट और ब्लैक कलर का सूट-बूट पहना हुआ था। करण ने अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ा दी। 

Sai Durgha Tej: साई धर्म तेज ने अपने नाम में किया बड़ा बदलाव, खुद का प्रोडक्शन हाउस भी किया लॉन्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें