फिल्म शूटिंग की प्रतीकात्मक तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीरियल में काम करने वाले मजदूरों की सेफ्टी के लिए बातें तो होती रहती हैं, लेकिन इस विषय में ना तो फिल्म सिटी प्रशासन गंभीरता से विचार कर रही है और ना ही शो और फिल्म के निर्माताओं की तरफ से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। इसलिए आए दिन इस तरह की कोई न कोई घटनाएं होती रहती है। फिल्म सिटी में कई हादसे होते जा रहे है। कभी आग लग जाती है, तो कभी तेंदुए के हमले और करंट लगने से मजदूरों की जान जा रही है। पिछले दिनों सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार के सेट पर भीषण आग लग गई थी।