इंडस्ट्री जब भी कोई स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो दर्शकों की अपेक्षाएं उनसे काफी बढ़ जाती है। फिल्म की रिलीज होते ही उनकी तुलना मां-बाप या दूसरे रिश्तेदारों से होने लगती है और ये किसी भी युवा के लिए बहुत बड़े मानसिक तनाव से कम नहीं होता। लेकिन, हिंदी सिनेमा में नए सितारों की जो नई खेप छोटे-बड़े परदे पर उतरने की तैयारी कर रही है, उसने अपने अभिनय को लेकर भी जबर्दस्त तैयारियां कर रखी हैं। रंगमंच के सिद्धहस्त निर्देशकों से लेकर भाषा और संवाद का प्रशिक्षण देने वालों से ये सब रोज सीख रहे हैं और कोशिश यही है कि बजाय अपने परिवार के अपने अभिनय से ये सब दर्शकों को प्रभावित करें। शुरुआत इस शुक्रवार हो रही है लेखक सलीम खान की नातिन, सलमान खान की भांजी और अतुल व अलविरा अग्निहोत्री की बिटिया अलीजेह से...