अभिनेत्री ज्योतिका फिल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ही वह अभिनेता अजय देवगन और माधवन के साथ 'शैतान' में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने हिंदी सिनेमा में वापसी की थी। ज्योतिका, राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत' में एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने चुनाव और वोट देने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।