वरुण धवन ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सीरीज की स्ट्रीमिंग की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है। इन सबके बीच बीते दिन वरुण धवन की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। रिपोर्ट थी कि अभिनेता, निर्माता रमेश तौरानी के साथ कॉमेडी ड्रामा फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं जानकारी यह भी थी कि इसमें वरुण के अपोजिट तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। हालांकि, बीते दिन आई रिपोर्ट ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया, जिसमें कहा गया था कि अभिनेत्री ने यह फिल्म छोड़ दी है। वहीं, अब इन अफवाहों पर खुद रमेश तौरानी ने चुप्पी तोड़ी है।