फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Cinema VS Bollywood: फीस के मामले में भी बॉलीवुड से आगे निकला साउथ सिनेमा! जानें कौन करता है कितनी कमाई

Wed, 11 May 2022 08:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा विवाद बढ़ते जा रहा है। एक तरफ जहां विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना, विजय सेतुपति जैसे साउथ सुपरस्टार बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कालाकार हिंदी सिनेमा में कदम रखने के सवाल पर भड़क रहे हैं। हाल ही में महेश बाबू ने अपनी फिल्म मेजर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि 'उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता।' महेश बाबू का इस बयान ने बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद में घी का काम किया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है, इससे महेश बाबू का क्या मतलब था? कहीं इसके पीछे की वजह फिल्म के लिए उन्हें ऑफर की जाने वाली फीस तो नहीं?
आपको यह जानकर हैरानी होगी की सुपरस्टार की फीस के मामले में भी साउथ सिनेमा, बॉलीवुड से आगे है। जी हां, केवल फीस की बात की जाए तो टॉप 5 हाईएस्ट पेड एक्टर्स में बॉलीवुड के केवल एक ही अभिनेता का नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...
विज्ञापन

2 of 12
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास
पैन-इंडिया फिल्म 'बाहुबली' के मुख्य कलाकार प्रभास किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली-2' की सफलता के बाद से ही प्रभास को बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों का ऑफर मिल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए अभिनेता लगभग 150 करोड़ रुपये और फिल्म 'स्पिरिट' के लिए 125 करोड़ रुपये से अधिक की फीस ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार पिछले 2020 तक एक फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। हालांकि, 2021 में उन्होंने अपने कॉन्ट्रेक्ट को लगभग 135 करोड़ रुपये प्रति फिल्म के हिसाब से अपडेट करने का फैसला किया। जब बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलेब होने की बात आती है, तो फिल्म 'बेल बॉटम' अभिनेता का नाम सबसे पहले आता है।

4 of 12
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विजय
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक, थलपति विजय को उनकी आखिरी फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए थे और नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें उनकी हालिया रिलीज ('बीस्ट') के लिए लगभग 120 करोड़ रुपये की फीस दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 12
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' सुपरस्टार, जो प्रति फिल्म 20 से 22 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करने के लिए जाने जाते थे, ने पुष्पा के दो भाग के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये चार्ज किए। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें अब 'एटली' के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए 100 करोड़ से अधिक की राशि मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
राम चरण - फोटो : ट्विटर
राम चरण
टॉलीवुड के मेगास्टार को प्रति फिल्म लगभग 35 करोड़ रुपये चार्ज करने के लिए जाना जाता था। आरआरआर के साथ, उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और उन्हें लगभग 43 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। हालांकि, वह अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गए हैं और गौतम तिन्ननुरी के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 12
महेश बाबू - फोटो : Instagram
महेश बाबू
टॉलीवुड के राजकुमार, जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, एक फिल्म के लिए लगभग 55 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर 80 करोड़ रुपये से अधिक कर ली है।

8 of 12
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के अपने मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने क्राफ्ट के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं। आमिर खान प्रति फिल्म 75-80 करोड़ रुपये से अधिक की फीस लेते हैं।

9 of 12
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 
सल्लू भाई, जैसा कि उन्हें कई लोग प्यार से पुकारते हैं, एक सीरियल मनी मेकर हैं। राधे अभिनेता एक फिल्म के लिए लगभग 70-75 करोड़ रुपये की फीस के साथ फिल्म रैवेन्यू का कुछ फीसदी हिस्सा भी लेते हैं।

10 of 12
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 
एक समय ऐसा भी था जब किंग खान के कमर्शियल होल्ड को पार कर पाना अकल्पनीय था हालांकि हाल के वर्षों में, शाहरुख खान ने अपनी चाल बदल दी है, और वह अब 50 करोड़ रुपये और फिल्म द्वारा किए गए मुनाफे का 45 फीसदी हिस्सा लेते हैं।

11 of 12
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड के एक्शन हीरो प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए केवल 30-50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अजय देवगन हाल ही में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आए थे।
विज्ञापन

12 of 12
बॉलीवुड VS दक्षिण सिनेमा - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता फीस
प्रभास 150 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार 135 करोड़ रुपये
विजय 120 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन 100 करोड़ रुपये
राम चरण 100 करोड़ रुपये
महेश बाबू 80 करोड़ रुपये
आमिर खान 75-80 करोड़ रुपये
सलमान खान 70-75 करोड़ रुपये
शाहरुख खान 50 करोड़ रुपये और 45 फीसदी का प्रॉफिट
ऋतिक रोशन 50-65 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें