सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ उनके कॉप यूनीवर्स की अहम फिल्म है और इसके जरिये अभिनेता अक्षय कुमार की इसमें एंट्री हो रही है। इसके पहले रोहित शेट्टी इस कॉप यूनीवर्स की तीन फिल्में ‘सिंघम’, ‘सिंघम 2’ और ‘सिम्बा’ बना चुके हैं। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, अभिमन्यु सिंह, जावेद जाफरी, निहारिका रायजादा, गुलशन ग्रोवर, निकितन धीर और सिकंदर खेर की भी अहम भूमिकाएं बताई जा रही हैं।