सूर्यवंशी
- फोटो : Social Media
मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू, वीकएंड लॉकडाउन के 30 अप्रैल तक लागू रहने के चलते इस बीच की अधिकतर बड़ी फिल्मों की रिलीज टल चुकी है। इस दौरान सिनेमाघर भी बंद रखने के आदेश हैं। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ फिछले साल 24 मार्च को रिलीज होनी थी। फिर लॉकडाउन लगा तो इसकी रिलीज जून तक खिसकी और फिर इसे साल के आखिरी महीनों में दीवाली के करीब रिलीज करने पर भी चर्चा हुई। इस साल फरवरी के महीने से फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर लोगों की उम्मीदें बार-बार जागती हैं और फिर बुझ जाती हैं।